2 कर्मचारी हुए सस्पेंड, जेडी ने निरीक्षण में पकड़ी थी लापरवाही……

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-बिलासपुर – स्कूल शिक्षा विभाग ने एक सहायक वर्ग 2 एवं एक भृत्य को निलंबित कर दिया है। संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा विभाग ने 11 दिसम्बर को निलंबन के आदेश जारी किये हैं। निलंबित कर्मचारियों में राजेन्द्र नगर स्थित शासकीय उमावि में पदस्थ सहायक वर्ग दो उमेश शर्मा एवं सेंवार (बिल्हा ब्लॉक) उमावि में कार्यरत भृत्य विकास वर्मा शामिल हैं।

उमेश शर्मा को कैश रजिस्टर का समुचित संधारण नहीं किये जाने और भृत्य विकास वर्मा को तीन महीने से लगातार कार्य पर अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित किया गया है। उल्लेखनीय है कि संयुक्त संचालक शिक्षा आरपी आदित्य ने इन दोनों स्कूलों का निरीक्षण किया था।

इन्हें अभिलेख पूर्ण करने एवं नियमित रूप से स्कूल आने की हिदायत दी गई थी। फिर भी उनके काम-काज में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया। सहायक वर्ग दो उमेश शर्मा को शासकीय कन्या उमावि सरकण्डा एवं भृत्य विकास वर्मा को बीईओ आफिस बिल्हा में संलग्न किया गया है।

नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगी।

Related articles

गुड्डू चौहान “अध्यक्ष” जिला कांग्रेस कमेटी दोपहर 3बजे कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर जनहित के इस *विरोध_प्रदर्शन* को सफल बनायें🙏

*अपील 🙏* अनूपपुर जिले के सभी कांग्रेस पक्ष के निर्वाचित पूर्व/वर्तमान जनप्रतिनिधिगण मोर्चा संगठन विभाग प्रकोष्ठ राष्ट्र/प्रदेश...

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...