ढेलवाडीह में हुई सड़क हादसे में एक बुजुर्ग कि मौत ,  सहायता राशि मिलने के बाद हुआ चक्काजाम समाप्त

Date:

Share post:

कटघोरा(अजय कुमार की रिपोर्ट) -: जिला कोरबा के कटघोरा थाना अन्तर्गत ढेलवाडीह सड़क मार्ग में उस समय जाम लग गई ,जब सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई ,वहीं परिजन सहित आसपास के लोग सड़क को जाम कर दिये। आपको बता दें आज सुबह लगभग 11:30 बजे कटघोरा थाना अन्तर्गत ढेलवाडीह मुख्य मार्ग में एक सड़क से गुजर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार हाइड्रा CG – 12 F – 9206 ने ठोकर मारकर अपने चपेट में ले लिया जहां घटना स्थल पे राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई इधर जैसे ही घटना की सुचना मृतक के परिजनों को हुई , परिजन घटना स्थल पहुंचे और फिर मुआवजा राशि के लिए चक्काजाम कर दिये। इधर घटना कि सुचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी तेजप्रताप सिंह व बांकीमोंगरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी अपने स्टाफ के साथ घटना स्थल पहुंचे कुछ देर बाद कटघोरा नायब तहसीलदार भूषण मंडावी घटना स्थल पहुंचे जिनके द्वारा समझाइश दिया गया लेकिन परिजनों द्वारा नहीं माना जा रहा था , तब जाकर तत्काल शासन कि ओर से 25 हजार एवं वाहन मालिक कि ओर से 25 हजार मृतक के परिजनों को दिया गया जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। चक्काजाम के दौरान दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं जहां आने – जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा । मृतक का नाम बहारन सिंह कंवर पिता उमेद सिंह कंवर उम्र 40 वर्ष ग्राम ढेलवाडिह बस्ती निवासी हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...