शासकीय कार्यालय, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों में करें औचक निरीक्षण: सौरभ कुमार

Date:

Share post:

अनुपस्थिति पर कड़ी कार्यवाही के कलेक्टर ने दिए निर्देश

समय सीमा की बैठक :

कोरबा -: कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अन्य विभागीय अधिकारी एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए कि अविवादित नामांतरण, अविवादित बंटवारा, सीमांकन आदि राजस्व प्रकरणों का शीघ्र समाधान करें। यह प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों, जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं के सुचारू संचालन के लिए स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।
कलेक्टर सौरभ कुमार ने समय सीमा की बैठक में निर्देश दिए कि ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा ग्रामों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के पूर्व की तैयारियां आवश्यक रूप से पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान भारत सरकार की महत्वपूर्ण 17 योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों के द्वारा उचित मॉनिटरिंग की जाए। यात्रा के दौरान हितग्राहियों की जानकारी संबंधी डाटा एंट्री सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं सीएमओ नगरीय निकाय को निर्देशित किया कि पूर्व में बनाए गए अटल चौक, अटल स्तंभ स्थल पर 25 दिसंबर सुशासन दिवस पर जनप्रतिनिधियों को भी शामिल करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया जाए। सौरभ कुमार ने निर्देश दिया कि धान खरीदी केंद्रों पर खरीदी की पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए। उन्होंने अपर कलेक्टरों को निर्देशित किया कि वे तहसील न्यायालयों में प्रकरणों की समय सीमा में सुनवाई और कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए मैनुअल प्रकरण पर कार्यवाही करें। कलेक्टर ने जिले में विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान एवं समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए चलाए जाने वाले जनमन अभियान के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए निर्देश दिए कि इस अभियान के तहत निर्धारित 11 बिंदुओं के प्रारूप के आधार पर पटवारियों के द्वारा जमीनी स्तर पर सर्वे कराया जाए ताकि इसका लाभ विशेष पिछड़ी जनजातियों को मिल सके।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र में लगातार विगत 5 दिवस से टेपनल में पानी नहीं आने की समस्या को समाप्त करने की माँग को...

बाकी मोगरा -: नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा के क्षेत्र में गर्मी के समय में पानी की लगातार...

जिला शिक्षा अधिकारी  का तबादला हुआ, लेकिन शिक्षा विभाग के विवादों पर संघर्ष जारी रहेगा – अंकित गौरहा

शुभ संकेत/बिलासपुर:-। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे के स्थानांतरण को कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने शिक्षा विभाग में...

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...