बांकी मोंगरा -: पुरे देशभर में राज्य के अलग -अलग जिलों में , नगर में एवं शहरी व ग्रामीण स्तर में हर्षोल्लास के साथ 26 जनवरी गणतंत्र दिवस मनाया गया इसी कड़ी जिले के उपनगरीय क्षेत्र बांकीमोंगरा क्षेत्र अन्तर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र कटाईनार में एमबीबीएस एवं मेडिकल ऑफिसर बांकीमोंगरा के डॉक्टर सी पथ ने अपने हॉस्पिटल स्टाफ के साथ ध्वजारोहण किया इसके बाद स्टाफ के द्वारा प्रसाद वितरण किया गया । कटाईनार में ध्वजारोहण करने के बाद डॉक्टर सी पथ बाल विद्या प्राथमिक शाला लाल बहादुर शास्त्री नगर पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटाईनार में मुख्य अतिथि के रुप शामिल होकर ध्वजारोहण किया । इस दौरान कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में वार्ड क्र 64 घुड़देवा पार्षद पवन कुमार गुप्ता , छत्रपाल सिंह कंवर नेशनल स्पोर्ट्स मेन एसईसीएल , श्रीमति स्वाति डहरिया कोषाध्यक्ष शिक्षण समिति कटाईनार , पन्ना लाल पटेल जिलाध्यक्ष स्वा. संयोजक कर्मचारी संघ कोरबा , श्रीमति हेमलता पटेल ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक कटाईनार उपस्थित थे । वहीं कार्यक्रम में मंच संचालन रामप्रसाद ( बबलू डहरिया ) सचिव शिक्षण समिति कटाईनार किया । इस दौरान विद्यालय में परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को मुख्य अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया । ध्वजारोहण में विद्यालय के छात्र – छात्राएं , शिक्षक – शिक्षिकाएं , समिति के सदस्य , नगरवासी एवं क्षेत्र के अनेक पत्रकार शामिल हुए
डॉ. सी पथ ने किया उप स्वास्थ्य केन्द्र व लाल बहादुर शास्त्री स्कूल कटाईनार में ध्वजारोहण
Date:


