कलेक्टर व जिला सीईओ से किए शिकायत।

कोरबा :-(रवि कुमार की रिपोर्ट):जनपद पंचायत करतला के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र ग्राम पंचायत फरसवानी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य (कचरा इकठ्ठा करने का कार्य) गांव की बिहान योजना से जुड़े जागृति स्व सहायता समूह की महिलाएं करती है, इसके एवज में शासन की तरफ से समूह के महिलाओं को 1140 रुपया की दर से मानदेय दिया जाता है। लेकिन कार्य करने के बावजूद तथा निर्धारित समय मे प्रपत्र ग्राम पंचायत के माध्यम से प्रत्येक माह जनपद पंचायत करतला के कार्यालय में ईश्वर कंवर के पास जमा करने के बाद भी 7 माह तक महिलाओं को मानदेय नही मिला है। महिलाओं ने दिए आवेदन में लिखा है। कि शासन जहा एक ओर महिलाओं को आगे बढ़ाने व आजीविका चलाने के लिए प्रोत्साहित कर सार्थक कदम उठा रहे है वही ऐसे निष्क्रिय कर्मचारी के कारण हम महिलाओं का मनोबल टूट रहा है अपितु मानदेय नही बनाने वाले संबंधित दोषी कर्मचारी/अधिकारी के ऊपर उचित कार्यवाही कर मानदेय दिलाने की मांग की है। आज 31 अक्टूबर को कलेक्टर की अनुपस्थिति में डिप्टी कलेक्टर व जिला सीईओ को पूर्व जनपद सदस्य झाम लाल साहू की अगुवाई में महिला समूह की सदस्य सुनीता तिवारी,विमला राठौर,अमरीका केवट, कलावती केवर्त,पार्वती राठौर, फिरतींन यादव ने ज्ञापन दिया है।


