पीएम किसान योजना अंतर्गत विशेष अभियान 21 फरवरी तक

Date:

Share post:

कोरबा -: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना के अंतर्गत विशेष ग्राम स्तरीय अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत लंबित पात्र किसानों के पंजीयन तथा ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग पूर्ण कराने हेतु कार्य किया जा रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत विशेष ग्राम स्तरीय अभियान संचालन के लिए प्राप्त निर्देशों के तहत जिले में 12 फरवरी से 21 फरवरी 2024 तक 10 दिवसीय विशेष ग्राम स्तरीय अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत ग्राम स्तरीय नोडल अधिकारी के माध्यम से पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उनके ई-केवाईसी लैण्ड रिकॉर्ड सीडिंग, बैंक डिटेल का सत्यापन एवं पोर्टल में इंद्राज करने, विशेष अभियान के अंतर्गत ग्रामों में आयोजित शिविरों की जानकारी, अधिकतम ई-केवाईसी हेतु लंबित ग्रामों की पहचान कर सर्वप्रथम लक्षित करने, सभी पात्र किसानों का ई-केवाईसी 21 फरवरी तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं जिससे किसानों को आगामी किश्त की राशि प्राप्त हो सके।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...