खेल:-नए रोल में नजर आएंगे MS धोनी…!सोशल मीडिया पोस्ट कर किया ऐलान

Date:

Share post:

शुभ संकेत/खेल;-IPL 17 का सीजन शुरू होने में अब कुछ दिनों का ही शेष समय रह गया है। इससे पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर फैन्स के बीच सस्पेंस बढ़ा दिया है। धोनी ने संकेत दिए हैं कि वो अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में नए रोल में सामने आ सकते हैं। उनकी इस पोस्ट से फैन्स की धड़कनें बढ़ गई हैं।

धोनी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘नए सीजन और नई ‘ भूमिका’ के लिए इंतजार नहीं कर सकता, बने रहें!’ अपनी इस पोस्ट में माही ने खुलासा नहीं किया है कि उनका नया रोल क्या होने वाला है। ऐसे में फैन्स के बीच सस्पेंस बढ़ गया है। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल टीमों में गिनी जाती है। इस टीम ने पांच बार आईपीएल खिताब जीता है। ये सभी खिताब चेन्नई ने धोनी की कप्तानी में ही जीते हैं। पिछले साल चेन्नई ने अपना पांचवां आईपीएल जीता था और कप्तान धोनी ही थे। इस सीजन भी जब चेन्नई ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी तब धोनी को टीम का कप्तान बनाया गया था।

आईपीएल 2021 से पहले धोनी ने अचानक से एक फैसला लिया था और कहा था कि वह टीम की कप्तानी नहीं करेंगे। उन्होंने रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंप दी थी। लेकिन जब टीम को सफलता नहीं मिली तो जडेजा ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था और फिर धोनी दोबारा कप्तान बने थे। इस बार भी ये कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं कप्तानी न छोड़ दें या फिर संन्यास का ऐलान कर मेंटॉर के रोल में टीम के साथ जुड़े रहें। धोनी अपने पत्ते आखिरी समय पर खोलते हैं और इस बार भी उन्होंने यही किया है। वह क्या करेंगे ये किसी को नहीं पता है। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि धोनी अपने बैटिंग ऑर्डर में बदलाव कर सकते हैं। वह टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं। धोनी किस नए रोल में होंगे ये तो धोनी की बताएंगे या फिर फैंस को 22 मार्च का इंतजार करना होगा।

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!