स्कूल, आंगनबाड़ी और छात्रावासों में गैस सिलेण्डर से भोजन बनाने की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करें : प्रभारी कलेक्टर

Date:

Share post:

प्रभारी कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने ली समय सीमा की बैठक

विभागीय कामकाज की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

कोरबा -: कलेक्टर अजीत वसंत के दिशा-निर्देश में प्रभारी कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने आज समय सीमा की बैठक में विभागीय कामकाज की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के सभी आंगनबाड़ी, स्कूलों और छात्रावासों में बनने वाले भोजन के लिए डीएमएफ से गैस सिलेण्डर की व्यवस्था की जा रही है। संबंधित विभाग के अधिकारी एक-दूसरे से समन्वय बनाकर गैस से भोजन बनाने की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करें। उन्होंने कलेक्टर द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के तहत समयावधि में गैस सिलेण्डर का उपयोग प्रारंभ करने के निर्देश दिए। प्रभारी कलेक्टर ममगाई ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय-समय पर एसडीएम, पुलिस एसडीओपी, तहसीलदार व टीआई की बैठक कर संबंधित थाना क्षेत्रों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने टीएल में लंबित प्रकरणों का विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। 
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में ममगाई ने आयुष्मान कार्ड बनाने लगाए जा रहे शिविर की समीक्षा करते हुए एसडीएम को निर्देशित किया कि वंचित व्यक्तियों के लिए शिविर लगाकर शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में शिक्षा विभाग से समन्वय कर स्कूलों में आधार कार्ड तथा आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए। प्रभारी कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि स्कूली विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्यों में प्रगति लाएं। छुटे हुए विद्यार्थियों हेतु पुनः ग्राम सभा आयोजन के संबंध में भी उन्होंने निर्देश दिए। प्रभारी कलेक्टर ने जिले में 21 से 24 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता हेतु की जा रही तैयारी की समीक्षा की और खेल अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय कार्यों के लिए दी गई राशि का गबन करने वाले सरपंचों से वसूली के निर्देश एसडीएम को दिए। ममगाई ने डीएमएफ अंतर्गत कराए जाने वाले कार्य हेतु मंगाए गए प्रस्ताव शीघ्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भू-अर्जन संबंधित दस्तावेज अपडेट करने के निर्देश देते हुए बैठक में बाजार शेड निर्माण, हॉस्टल तक पहुंच मार्ग, पीएम जनमन, विद्युत विहीन ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था, सामुदायिक भवन सह ऑफिस कार्यालय, पेंशन एवं आधार सीडिंग, स्वास्थ्य विभाग, डीएमएफ एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती, शिक्षकों की नियुक्ति, शिक्षकों एवं चिकित्सकों के आवास निर्माण सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की और अधिकारियों को विद्यालय में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र जारी करने, पीएम जनमन अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को वनाधिकार पत्र, बैंक खाता, आयुष्मान, पीएम किसान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, राशन कार्ड, आधार सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...