नए साल का जश्न मनाने वालो पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर;-बिलासपुर के लोग नए साल के जश्न की तैयारियो में जुटे है,  होटल, पिकनिक स्पाट सहित शहर की पॉश कॉलोनियों और मोहल्लो में देर रात तक पार्टियाँ होंगी, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन भी तैयारियों में लगा है, अश्लील डांस, शराबखोरी और हुड़दंगियों पर कार्रवाई के लिए टीम बनाई गई है, जो सुरक्षा व्यवस्था पर अपनी नज़र रखेगी

क्या बच्चे.. क्या बूढ़े और जवान सभी पुराने साल की विदाई और नए साल के स्वागत की तैयारी में लगे हुए है, सभी ने अपने-अपने तरीके से नए साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रखी है, शहर के होटल, रेस्टोरेंट, डिस्को  में तो नए साल के स्वागत कार्यक्रम के लिए बाहर से भी कलाकार बुलाये ही जा रहे है, लोग अपने मोहल्ले, कालोनियों में भी न्यू ईयर पार्टी मनाने की तैयारी पूरी कर चुके है,  न्यू ईयर पार्टी को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है और वे अपने दोस्तो व परिवार के साथ नए साल का स्वागत करने तैयारी कर रहे है।

इधर नए साल को लेकर शहर में देर रात तक चलने वाली पार्टी, शराब पीकर हुडदंग करने, यातायात के नियमो का उल्लंघन करने वालो और किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए शहर को तीन जोन में बांटा गया है, और 12 पेट्रोलिंग पार्टियां बनाई गई है, तीनो जोन के अलावा महत्व्पूर्ण चौक-चौराहों पर पुलिस व यातायात के अधिकारी/कर्मचारी समेत 200 पुलिस बल तैनात रहेंगे। ताकि अश्लीलता, शराबखोरी और असामाजिक तत्वो पर नकेल कसा जा सके। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आयोजको को  समय का ध्यान रखने शख्त हिदायत दी गयी है।

नए साल के लिए जहाँ लोगो ने जश्न की पूरी तैयारी कर रखी है, तो पुलिस भी असामाजिक तत्वो पर लगाम कसने तैयारी में है, और नियमो का उल्लंघन करने वालो को सबक सिखाएगी…

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...