बलरामपुर : तातापानी महोत्सव पर भारी मालवाहक वाहनों के लिए डायवर्सन मार्ग निर्धारित

Date:

Share post:

बलरामपुर मकर संक्रांति के अवसर पर जिले में 14 जनवरी से 16 जनवरी 2025 से तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में तातापानी स्थित है और हर वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण लगातार मालवाहक वाहनों का आवागमन होता रहता है। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा भारी मालवाहक वाहनों के सुरक्षित परिवहन/आवागमन के लिए मार्ग व्यवस्था एवं डायवर्सन रूट निर्धारित किया गया है। जारी आदेश में रामानुजगंज-तातापानी-बलरामपुर-सेमरसोत तक(राष्ट्रीय राजमार्ग-343) को 13 जनवरी 2025 प्रातः 10 बजे से 16 जनवरी 2025 रात्रि 12 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों हेतु पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। जिसमें अम्बिकापुर से रामानुजगंज के लिए डायवर्सन मार्ग अम्बिकापुर-लटोरी-जरही-वाड्रफनगर-प्रेमनगर मोड़ से रामानुजगंज निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार कुसमी से रामानुजगंज के लिए डायवर्सन मार्ग कुसमी-राजपुर-सेमरसोत-डवरा-परसवार-प्रतापुर-वाड्रफनगर-प्रेमनगर मोड़ से रामानुजगंज तथा रामानुजगंज से अम्बिकापुर के लिए डायवर्सन मार्ग रामानुजगंज-विजयनगर-त्रिकुण्डा-प्रेमनगर मोड़-वाड्रफनगर से अम्बिकापुर निर्धारित किया गया है।

 

 

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...