CG : चिकन लेने जा रहे युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत, अगले महीने होनी थी शादी

Date:

Share post:

कोरबा: जिले में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार 2 दोस्तों को टक्कर मार दी, हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वही दूसरा घायल है। दोनों दोस्त त्योहार के लिए चिकन और राशन लेने जा रहे थे तभी हादसा हो गया।

घटना करतला थाना क्षेत्र के ग्राम बोतली की है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले ही युवक अनु सिंह राठिया (24) की सगाई हुई थी और अगले महीने शादी होने वाली थी।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत जिला मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं उसका दोस्त घायल है, जिसका इलाज चल रहा है।

बिना नंबर प्लेट का था ट्रैक्टर

करतला थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे में शामिल ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट का था और चालक ने पूछताछ में बताया कि इसे खरीदे हुए 5 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है।

मृतक युवक की अगले माह शादी थी

मृतक के बड़े भाई पवन कुमार ने बताया कि अनु घर की खेती-किसानी का काम देखता था। कुछ महीने पहले ही मदनपुर गांव में उसकी सगाई हुई थी और अगले माह शादी होने वाली थी। इससे पहले घर में मातम का माहौल है।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है, जांच के लिए संबंधित थाना को डायरी भेजी जाएगी।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...