एमसीबी : प्रतिदिन चिरमिरी निगम आयुक्त शहर की व्यवस्थाओं का ले रहे हैं जायजा

Date:

Share post:

एमसीबी

 

छत्तीसगढ़ प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के निर्देशानसार ज़िले के कलेक्टर एवं चिरमिरी नगर निगम प्रशासक डी. राहुल वेंकट के मार्गदर्शन में प्रतिदिन चिरमिरी नगर निगम के आयुक्त राम प्रसाद आचला के द्वारा निगम अमले के साथ चिरमिरी शहर की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को आयुक्त आचला ने शहर के हृदय स्थल हल्दीबाड़ी सरगुजा समिति में विशेष अभियान चलाकर नाला की साफ़-सफाई कराई, सफाई कराए जाने के दौरान उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों के आसपास साफ-सफाई का वातावरण रखें। सफाई रहेगी तो हमें गंभीर से गंभीर बीमारियों से निजात मिलेगी, उन्होंने आमजनता से अपील करते हुए कहा कि घरों के कचरो को वार्डों में प्रतिदिन चल रही डोर टू डोर वाहनों में ही डालें घर के बाहर किसी प्रकार की कोई भी गंदगी ना करें।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने हल्दीबाड़ी के सिद्धबाबा पहाड़ मंदिर में बन रहे सड़क का निरीक्षण एवं निर्माण कार्यों का मुआयना किया और कार्य में गति लाने तकनीकी अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान नगर निगम के स्वच्छता प्रभारी उमेश तिवारी, सहायक अभियंता विजय बधावन, जिला समन्वयक पीआईयू प्रवीण कुमार सिंह शामिल रहे।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...