कोरबा/शुभ संकेत: शिवनगर रूमगरा में आयोजित संगीतमय शिवमहापुराण का यह प्रथम वर्ष है। जिसमें कथा के पहले दिन भव्य कलश यात्रा के साथ शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में समस्त ग्रामवासी भारी संख्या में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए। आपको जानकर हर्ष होगा कि पंडाल की शोभा बढ़ाने के लिए 12 ज्योतिर्लिंग शिवलिंग की प्रदर्शनी लगाई गयी है, तथा 12,000 रुद्राक्ष से बना शिवलिंग भी रखा गया है।





