हाथी के हमले से युवक की मौत, अनूपपुर के ग्राम चोई में दहशत का माहौल

Date:

Share post:

अनुपपुर/शुभ संकेत: ग्राम चोई पोस्ट धनगवां, तहसील जैतहरी में हाथी के हमले से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रामपाल राठौर, पिता बंशी राठौर, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम चोई के रूप में हुई है। घटना गुरुवार रात लगभग 11 बजे की है, जब रामपाल राठौर पर जंगली हाथी ने अचानक हमला कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, बीते तीन दिनों से एक जंगली हाथी चोई गांव के आसपास सक्रिय है, जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल रामपाल को तुरंत अनुपपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। शव को सुबह से जिला अस्पताल में रखा गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी के आतंक को नियंत्रित करने की माँग की है। घटना के बाद चोई सहित आसपास के गांवों में भय का माहौल है और लोग रात में घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। प्रशासन और वन विभाग को अब जल्द से जल्द सक्रिय कदम उठाने होंगे ताकि और किसी ग्रामीण की जान ना जाए।

अनूपपुर से संपादकीय सलाहकार नत्थूलाल राठौर…✍️

Related articles

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा (वार्ड 13)...