भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती प्रीति सुनील अग्रवाल के समर्थन में मातृ शक्तियों से अधिकाधिक वोट की अपील

Date:

Share post:

कोरबा/शुभ संकेत: कोरबा नगर पालिक निगम चुनाव के तहत मातृशक्ति से संपर्क अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती प्रीति सुनील अग्रवाल के समर्थन में वोट की अपील की गई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में बहनों ने भाग लिया, जिनका स्नेहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने प्रीति अग्रवाल महापौर प्रत्याशी के समर्थन में अपने विचार साझा किए और चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डी.के. राठौर, पंकज पटेल, राजा सिंह, कैलाश, टिंकू यादव, रवि और साथ में संतोषी, बृहस्पति, गौरी, बद्रिका एवं बड़ी संख्या में माता, बहनें उपस्थित रहीं।

महिला शक्ति के इस उत्साहपूर्ण समर्थन से चुनावी माहौल और अधिक सक्रिय हो गया है, जिससे भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती प्रीति सुनील अग्रवाल को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...