बिलासपुर:-शराब के लिए भाजयुमो मंडल अध्यक्ष के भाई ने बार मैनेजर से मांगे पैसे, न देने पर पीटा

Date:

Share post:

बिलासपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में देर रात बार बंद कर अपने घर जा रहे मैनेजर से रुपए मांगकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवक शराब पीने के लिए बार मैनेजर से पैसे की मांग कर रहा था।

बिलासपुर:बिलासपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में देर रात युवकों ने बार मैनेजर को पीट दिया। मैनेजर ने इसकी शिकायत सिविल लाइन पुलिस में की है, जिस पर जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया है। आरोप है कि युवकों ने पहले शराब की मांग की। बार बंद होने की बात कहने पर शराब पीने के लिए पैसे की डिमांड की । पैसे देने से इंकार करने पर मैनेजर की पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बार बंद कर घर जाने के दौरान रास्ते में रोका: अरविंद नगर सरकंडा में रहने वाले वैधनाथ इसी क्षेत्र में एक बार के मैनेजर हैं। शुक्रवार को अपनी बाइक सीजी 10 एडी 9858 से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच वेयर हाउस चौक के पास देवर्षि वाजपेयी और उसके साथियों ने वैधनाथ को रोक लिया। बार का मैनेजर हो कहते हुए शराब पिलाने की बात कही। नहीं पिलाने पर रुपए की मांग करने लगे। मैनेजर ने रुपए नहीं होने की बात कहकर शराब और रुपए देने से मना कर दिया। गुस्साए युवकों ने गाली देते जान से मारने की धमकी दी फिर पिटाई कर दिया।

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष का भाई है मारपीट करने का मुख्य आरोपी: मारपीट में मैनेजर के माथे, चेहरे, दोनों कान और सिर में चोटे आई है। मैनेजर के परिचित सोनू सिंह मौके पर पहुंचे तो युवक वहां से भाग निकले। मैनेजर की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। मारपीट करने वाला मुख्य आरोपी भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष का भाई बताया जा रहा है।

शराब पीने के लिए बहन से रुपए की मांग, न देने पर जान से मारने की धमकी: सितंबर 2022 में तोरवा थाना क्षेत्र के युवक ने शराब पीने के नाम पर बहन से पैसे की मांग की, नही देने पर गाली देने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर हेमूनगर में रहने वाली अनिता चौधरी ने तोरवा थाने पहुंचकर अपने ही भाई के लिए शिकायत की थी। धमकी देने वाले आरोपी भाई को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...