Breaking: NTPC-प्लांट में बड़ा हादसा, 60 टन वजनी टैंक गिरने से 7-8 मजदूर दबे; 1 की मौत

Date:

Share post:

शुभ संकेत/सीपत:-बिलासपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एनटीपीसी सीपत में  60 टन वजनी ऐश टैंक गिरने से हड़कंप मच गया है. इस टैंक के नीचे 7-8 मजदूरों के दगबे होने की सूचना है. अब तक 7 मजदूरों को बाहर निकाला जा चुका है.  वहीं NTPC के जन संपर्क अधिकारी ने इस हादसे में एक मजदूर की मौत की पुष्टी कर दी है. रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है. इलाके में हाहाकार का माहौल है।

10 लाख रुपये का मुआवजा
बता दें कि एनटीपीसी प्रबंधन मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा देगा. इसके साथ ही 50 हजार रुपये की तत्काल सहायता भी मिली है. मृतक के परिवार को नौकरी का भी आश्वासन दिया गया है. घायलों के इलाज का पूरा खर्च एनटीपीसी प्रबंधन उठाएगा. घायलों को उचित मुआवजा देने का भी आश्वासन दिया गया है. कुछ स्थानीय लोगों ने मलबे में और लोगों के दबे होने और मरने की आशंका जताई है. जबकि एनटीपीसी प्रबंधन ने कहा था कि 5 घायल हैं, जिसमें एक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है।

मजदूरों के परिजनों ने किया हंगामा
बताया जा रहा है कि 21 मीटर की ऊंचाई पर काम कर रहे सात मजदूरों में से दो मजदूर जाली और प्लेट समेत नीचे गिर गए थे. जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे मजदूर को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है. तीन मजदूरों का इलाज एनटीपीसी के अंदर ही चल रहा है. उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मजदूरों के परिजनों ने एनटीपीसी गेट के सामने हंगामा मचा दिया. मजदूरों के परिजनों की मां, पत्नी और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी ने इस हादसे में एक मजदूर की मौत की पुष्टि की है. इसके बाद स्थानीय नागरिकों ने एनटीपीसी के सामने सीपत रोड को जाम कर दिया है.

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...