CG ब्रेकिंग: एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार, चलती ट्रेन से RPF ने किया गिरफ्तार, जनरल बोगी…

Date:

Share post:

Saif Ali Khan Attack। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को चाकू मारने वाला आरोपी दुर्ग में पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक हमलावर ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में पकड़ा गया है। शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस मुंबई से कोलकाता के लिए चलती है। उसे दुर्ग आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरपीएफ दुर्ग ने मुंबई पुलिस को सूचना दे दी है। दुर्ग RPF पोस्ट ने सैफ के हमलावर को गिरफ्तार किया है।संदिग्ध से दुर्ग आरपीएफ ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  हिरासत में लिए गए सख्स का नाम आकाश कन्नोजया (31) बताया जा रहा है।सैफ अली खान पर बुधवार की देर रात हमला हुआ। इस मामले में पुलिस ने डेटा डंप की तकनीक से हमलावर की पहचान की। डेटा डंप के जरिए पुलिस ने घटना स्थल के आसपास मौजूद मोबाइल टावर्स से एक्टिव फोन्स की जानकारी इकट्ठा की।

इस डेटा का विश्लेषण कर यह पता लगाया गया कि घटना के समय इलाके में कौन-कौन मौजूद था। इससे हमलावर को ट्रैक करने में मदद मिली। टेक्नोलॉजी के उपयोग से पुलिस ने मामले में तेजी से प्रगति की। आरपीएफ पुलिस ने शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल बोगी से एक युवक को हिरासत में लिया है। इसकी पहचान मुंबई से भेजे गए, फोटो के आधार पर की गई। रात 8 बजे मुंबई से टीम दुर्ग पहुंचेगी।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...