कोरबा/शुभ संकेत: छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद अब उप सरपंच के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बसीबार से निर्विरोध निर्वाचित युवा पंच आज ग्राम पंचायत सदस्यों के आपसी सहमति और तालमेल से निर्विरोध उप सरपंच पद के लिए चुने गए हैं।


देवेंद्र कुमार यादव हमेशा से ही सामाजिक व राजनैतिक कार्यों में आम जनता के लिए संघर्षरत रहते हैं। उनका ये संघर्षशील और जुझारू व्यक्तित्व ही उन्हें पंचायत चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित होने में मददगार रहा।


