dome of jakarta islamic centre collapsed, इंडोनेशिया की मस्जिद में लगी आग, देखते ही देखते ढह गया विशाल गुंबद, देखें वीडियो – fire in indonesia jakarta mosque huge dome collapsed on sight islamic research center

Date:

Share post:

जकार्ता: इंडोनेशिया में जकार्ता इस्लामिक सेंटर ग्रैंड मस्जिद में बुधवार को आग लग गई। भीषण आग लगने के बाद ये सेंटर ढह गया। गल्फ टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक घटना का वीडिया सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि मस्जिद से धुआं निकल रहा है और देखते ही देखते गुंबद गिर जाता है। हालांकि अधिकारियों ने बताया है कि घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि मस्जिद के जीर्णोद्धार का काम चल रहा था। तभी अचानक से आग लग गई।

इंडोनेशियाई मीडिया के मुताबिक स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर 3 बजे फायर ब्रिगेड को आग की सूचना मिली। कम से कम 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग बुझाने के लिए भेजा गया। वीडियो फुटेज में मस्जिद के ढहने से ठीक पहले देखा जा सकता है कि गुंबद आग की लपटों में घिरा है और इससे धुआं निकल रहा है। एक वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग एक प्लेटफॉर्म पर बैठे थे, लेकिन जब गुंबद ढहने लगा तो वे कूद गए।

20 साल पहले भी लगी थी आग
आग लगने के कारण या मस्जिद के गिरने के दौरान कोई भी घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने कहा है कि वह आग के कारणों की जांच कर रही है और इमारत में काम करने वाले ठेकेदारों से पूछताछ कर रही है। मस्जिद के अलावा इस्लामिक सेंटर परिसर में शैक्षिक, वाणिज्यिक और रिसर्च फैसिलिटी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछली बार 20 साल पहले भी आग लग गई थी। अक्टूबर 2002 में लगी इस आग को बुझाने में पांच घंटे लगे थे।

यहीं पर कभी था रेड लाइट एरिया
इस मस्जिद की बात करें तो यहां इस्लामिक स्टडी की पढ़ाई होती है। हलाल ट्रिप वेबसाइट के मुताबिक 1970 के दशक में ये जगह एक रेड लाइट जिला था। लंबे समय तक ये एक रेड लाइट एरिया रहा। दिसंबर 1999 में इसे बंद कर दिया गया। यहां के स्थानीय लोग मांग कर रहे थे कि इसे बंद कर दिया जाए। बाद में इस इलाके को इस्लामिक रिसर्च से जोड़ कर डेवलप किया गया। इसकी बनावट बेहद खूबसूरत थी।

Related articles

बाकी मोगरा:-थाना बाकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देवरी में चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से 14 मास्टर चाबियां बरामद….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट)कोरबा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न सक्ती। भोथिया क्षेत्र स्थित मणिका...

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...
error: Content is protected !!