Korba News: कलयुगी बेटा निकला बाप का कातिल, हत्या कर कुएं में फेंका था शव।

Date:

Share post:

कोरबा:-छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की रजगामार पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी संजय राठिया को गिरफ्तार कर लिया है। संपत्ति विवाद को लेकर उसने अपने 65 वर्ष के पिता बहादुर सिंह की हत्या कर दी और शव कुएं में फेंक दिया।

मामले की जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ 302 आईपीसी का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। वहीं रजगामार चौकी के गांव कोई में यह घटना हुई ।

पुलिस को सिकंदर राठिया के माध्यम से इस बारे में जानकारी हासिल हुई। आरोपी ने बताया कि उसने लकड़ी के बैट से अपने पिता बहादुर सिंह के सिर पर हमला किया जिसके कारण वह आंगन में गिर पड़े और फिर उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को उठाकर कुएं में फेंक दिया।

रजगामार चौकी प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि मामले पर संज्ञान लिया गया और आगे जांच पड़ताल की गई। शव बरामद करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले को लेकर जानकारी हासिल हुई कि संपत्ति विवाद को लेकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है।

हत्या का मामला दर्ज करने के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी मानसिकता पेशेवर अपराधी जैसी बताई जा रही है।खबर के मुताबिक 2 वर्ष पहले भी गांव के एक व्यक्ति पर उसने जानलेवा हमला किया था जिस पर पुलिस ने 307 आईपीसी का प्रकरण कायम किया था।

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...