कोरिया : त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय चुनाव के लिए सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण

Date:

Share post:

निर्वाचन का कार्य गम्भीरता से जिम्मेदारी से निर्वहन करें-कलेक्टर

 

कोरिया

 

जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशन में त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों को चुनाव प्रबंधन और संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई।

 

कलेक्टर ने बताया कि इस बार नगरीय निकाय चुनाव ईवीएम के माध्यम से और ग्राम पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से संपन्न होंगे। सभी मतदान केंद्रों पर उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिसमें प्रकाश, पानी, शौचालय और एंट्री-एग्जिट की सुविधा प्राथमिकता में रहेगी। सोनहत जैसे वन क्षेत्रों में सोलर लाइट की व्यवस्था का सुझाव भी दिया गया।

 

चुनाव से पूर्व मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन अनिवार्य होगा। प्रत्येक मतदान केंद्र में अधिकतम 500 मतदाता रहेंगे। व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए स्थानीय सचिव, कोटवार और आंगनबाड़ी सहायिकाओं का सहयोग लिया जाएगा। नेटवर्क की समस्या वाले क्षेत्रों में सूचना आदान-प्रदान के लिए ग्राम रोजगार सहायक को रनर नियुक्त किया जाएगा।

 

कलेक्टर ने ईवीएम संचालन और चुनाव सामग्री की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया और कहा कि मतदान के बाद ईवीएम को तुरंत स्ट्रांग रूम में सुरक्षित जमा करना होगा। साथ ही, मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को मतदान दिवस पर अपनी जिम्मेदारियों जैसे मतदान केंद्रों का निरीक्षण, समस्याओं की त्वरित रिपोर्टिंग और चुनाव सामग्री की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए तत्पर रहने की अपील की साथ ही उन्होंने सभी सेक्टर प्रभारियों, अधिकारियों को जिम्मेदारी और गम्भीरता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

Related articles

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा (वार्ड 13)...