कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जप्तः दो आरोपी गिरफ्तार

Date:

Share post:

अनूपपुर/शुभ संकेत: पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री इसरार मन्सूरी एवं एस.डी.ओ.पी. अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा मोटर सायकल से बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़कर कार्यवाही की गई है।

गुरूवार की शाम मुखबिर की सूचना पर टी.आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक शेख रसीद, आरक्षक अब्दुल कलीम के द्वारा मोटर सायकल क्रमांक एम.पी. 65 एम 4975 को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जो मुकेश कुमार देवानी पिता भोजराज देवानी, उम्र 38 वर्ष निवासी जैतहरी एवं मोहन सोनी पिता घनश्याम सोनी उम्र 40 वर्ष निवासी जैतहरी जिला अनूपपुर से एक नीले रंग के झोला में अंग्रेजी शराब 8 पी.एम – 18 नग, पावर 10000 बियर केन – 24 नग, किंगफिशर बियर केन – 12 नग कुल अंग्रेजी शराब करीब 24 लीटर कीमती करीब 15000 रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 339/25 धारा 34 (1) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

अनूपपुर से संपादकीय सलाहकार नत्थूलाल राठौर…✍️

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!