मंत्री लखन लाल देवांगन ने 10 हज़ार से अधिक बहनों से रक्षासूत्र बंधवाकर मनाया रक्षाबंधन का पवित्र पर्व

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा: कोरबा में राखी इस बार कुछ खास रहा।जब शहर के लोकप्रिय जननेता, स्थानीय विधायक और वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री ने हज़ारों बहनों के साथ भाईचारे का यह पावन पर्व मनाया। सुबह 11 बजे से ही पंचवटी के समीप शासकीय आवास बहनों के प्रेम और उत्साह से परिपूर्ण रहा। मंत्री लखन लाल देवांगन ने सभी बहनों से आत्मीयता के साथ कलाई में राखी बंधवाई। भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओ के साथ-साथ शहर की बहनों ने मंत्री लखनलाल देवांगन को तिलक लगाकर राखी बाँधी। इस अवसर पर मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा की आज राखी के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी की मेरे बहनों और कोरबा समेत जिले के अलग अलग जगहों से आई ‘लाड़ली बहनों’ से राखी बंधवाकर सेवा, समर्पण और विश्वास के इस पावन बंधन को और भी प्रगाढ़ किया। यह केवल एक रक्षासूत्र नहीं, बल्कि नारी सम्मान, आत्मनिर्भरता और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक भी है। मंत्री लखनलाल देवांगन ने बहनों के स्नेह का आशीर्वाद स्वीकार करते हुए उनके सुख-दुख में सदैव साथ निभाने का संकल्प लिया। लखनलाल देवांगन ने कहा की कोरबा विधानसभा मेरा परिवार है। विष्णु देव सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिये ‘महतारी वंदन योजना ’ के माध्यम से प्रतिमाह एक हज़ार रूपए मिल रहे है।

मंत्री देवांगन हर बहन को मुस्कुराकर प्रणाम कर रहे थे, बच्चों को दुलार रहे थे और बुजुर्ग माताओं के पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे थे। मंत्री की कलाई पर सैकड़ों रंग-बिरंगी राखियाँ लिपट चुकी थीं,हर धागे में आशीर्वाद, हर रंग में विश्वास और हर मुस्कान में भाई-बहन के अटूट बंधन दिखाई पड़ रहा था।
इस बीच जब मिडिया द्वारा पूछा गया कि कोरबा की इतनी सारी बहनों का रक्षा सूत्र और प्यार कैसा लगा तो वे मुस्कुराए और बोले, ”ये तो मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। बहनों का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए हर पल समर्पित हूँ। ”पूरे कार्यक्रम के दौरान बहनों के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और हर बहन तक मिठाई और भेंट दी गई। इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, पार्षद नरेंद्र देवांगन, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी, कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, दर्री मंडल उपाध्यक्ष संजय कुर्मवंशी, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, बालको मंडल अध्यक्ष दिलेन्द्र यादव, सर्वमंगला मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, रजनीश देवांगन, तुलसी ठाकुर, नारयण ठाकुर, ईश्वर साहू, पार्षद लक्मण श्रीवास, पार्षद मुकुंद सिंह कँवर समेत अधिक संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...