MP: रीवा में बस दुर्घटना- दिवाली मनाने घर जा रहे 15 मजदूरों की मौत, 40 घायल..

Date:

Share post:

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सोहागी पहाड़ में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। 3 वाहनों की भीषण टक्कर हो जाने से लगभग 15 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि 40 लोग घायल हुए हैं।

यह हादसा मध्य प्रदेश- उत्तर प्रदेश की सीमा को जोड़ने वाले नेशनल हाई-वे 30 पर हुआ है। सभी मजदूर दिवाली मनाने घर जा रहे थे।

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मौके पर तमाम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कलेक्टर मनोज पुष्प और एसपी नवनीत भसीन भी घटना स्थल पहुंचे।

हादसे में घायल हुए लोगों को त्योंथर सिविल अस्पताल के साथ ही रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। घायलों में आठ लोगों की हालत काफी नाजुक बतायी जा रही है।

मध्‍य प्रदेश के रीवा में शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे पर उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री आदित्‍यनाथ योगी ने गहरा दुख जताते हुए मृतकों के स्वजनों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है। साथ ही दुर्घटना में घायल हुए लोगों की समुचित उपचार कराये जाने का अनुरोध किया है।

हादसे में मरने वाले लोगों के स्‍वजनों के लिए दो लाख व घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से हादसे में मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर उत्‍तर प्रदेश पहुंचाने का अनुरोध किया है।

बताया जा रहा है कि बस में 100 से अधिक यात्री सवार थे। दरअसल बस जैसे ही सोहागी पहाड़ के समीप पहुंची तभी बस के आगे जा रहे ट्रक की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इस दौरान अनियंत्रित होकर बस भी ट्रक के पीछे से भिड़ गई और पलट गई।
जिस वाहन की ट्रक से भिड़ंत हुई थी, उसका ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से लापता है। घटना के बाद से पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस की मानें तो मृतकों में सभी यात्री उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल के रहने वाले हैं, जिनके परिजनों को खबर करने के लिए अभी प्रशासनिक टीम उनकी तलाश कर रही है।

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...