NSS कैंप में विद्यार्थियों ने जाना किंग कोबरा संरक्षण का महत्व वहीं जैव विविधता को के महत्व को समझा साथ ही पक्षियों की आवाज़ सुन कर पहचान करना सिखा।

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा – कोरबा से 26 किलोमीटर दूर जंगल की गोद में बसे चुईया गांव में राष्ट्रीय सेवा योजना कैंप लगाया गया हैं जिसमें शासकीय कन्या उच्च. माध्य. विद्यालय साडा कोरबा से बड़ी संख्या में बच्चे पहुंचे हैं,एनएसएस के प्रमुख श्री मनोज सिन्हा के निर्देशन में तथा श्री वाय के तिवारी (प्रो. कमला नेहरू कॉलेज कोरबा) के संरक्षण में विशेष सात दिवसीय ग्रामीण शिविर लगाया गया, कार्यक्रम के प्रभारी श्री मति सविता पाठक के आग्रह में नोवा नेचर वेल्फेयर सोसाइटी की टीम शिविर में पहुंची। चुईया गांव में लगे शिविर में सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की सुरवात की गई फिर वन विभाग कोरबा के किंग कोबरा संरक्षण प्रोजेक्ट से बच्चों को अवगत कराते हुए शुरवात किया गया उसके पश्चात् नोवा नेचर वेल्फेयर सोसाइटी के सदस्यों का स्वागत किया गया जिसके बाद बच्चों को जंगल संरक्षण के महत्व को बताया गया फिर वन्य जीव और सरीसृप हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं उस विषय पर रोशनी डाली गई, वही अंध विश्वास से जुड़े तथ्यों को बताया गया जिस पर बच्चों ने एक एक कर कई सावल भी पूछा जिसका जवाब पाकर काफी संतुष्ट और उत्साहित हुए, नोवा नेचर वेल्फेयर सोसाइटी से मयंक बक्शी ने बच्चों को बताया की पक्षी हमारे पर्यावरण संरक्षण के लिए कितना महत्वपूर्ण हैं साथ ही बच्चो को विभिन्न पक्षियों का आवाज़ सुना कर उसका पहचान करना सिखाया।उसके साथ ही वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा प्रमुख जितेंद्र सारथी ने विषहीन और विषैले सांपो की पहचान करना बताया, साथ ही बताया साप काट लेने पर बिना देरी किए हस्पताल जाना हैं साथ ही प्राथमिक उपचार भी बताए। जितेंद्र सारथी ने बताया मध्य भारत में केवल छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला को किंग कोबरा के लिए जाना जाता हैं और ऐसे दुर्लभ और विलुप्त प्रायः जीव को बचाना और संवर्धन करना अत्यधिक जरूरी हैं। बच्चों ने वादा किया की वे इनका संरक्षण करेंगे, इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित रहें मनोज गुप्ता, प्रबल सिंह चंदेल(प्रधान पाठक चुईया), राजू जगड़े, पत्मावती साव, रिंकी रानी, सुरज जागड़े, देववति साहू, रेणुका, लेदर, राकेश मानिकपुरी बड़ी संख्या में बच्चें उपस्थित रहें।

Related articles

जिला शिक्षा अधिकारी  का तबादला हुआ, लेकिन शिक्षा विभाग के विवादों पर संघर्ष जारी रहेगा – अंकित गौरहा

शुभ संकेत/बिलासपुर:-। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे के स्थानांतरण को कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने शिक्षा विभाग में...

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...