रायपुर: राज्यपाल श्री डेका से बॉडी बिल्डर्स चैम्पियनशिप के विजेता खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट

Date:

Share post:

रायपुर

 

राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में बॉडी बिल्डर्स के विश्व तथा एशिया चैम्पियनशिप में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की।

बॉडी बिल्डर्स के वर्ल्ड चैम्पियनशिप में अंबिकापुर के श्री अशोक बेहरा ने स्वर्ण पदक, साउथ एशिया चैम्पियनशिप में बिलासपुर के श्री आनंद राव ने रजत पदक प्राप्त किया। इसी तरह दिव्यांग खिलाड़ी राजनांदगांव के श्री महेन्द्र यदु और रायपुर के श्री ई.शिवा मिस्टर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता के विजेता बने।

राज्यपाल श्री डेका ने इन सभी खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की और आगे भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश एवं देश का नाम रौशन करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के पदाधिकारी श्री अभिषेक वर्मा, श्री अरविन्द सिंह, श्री महेन्द्र तेकाम और श्री राजशेखर राव उपस्थित थे। उन्होंने श्री डेका को आगामी माह बिलासपुर में आयोजित होने वाले जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित भी किया।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...