इंडियन हठ योगा एसोसिएशन द्वारा तमिलनाडु में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय योग प्रतियोगिता में सचिन विश्वकर्मा ने जीता स्वर्ण पदक

Date:

Share post:

कोरबा/शुभ संकेत: इंडियन हठ योगा एसोसिएशन द्वारा तमिलनाडु कोविलपट्टी में चौथे राष्ट्रीय स्तर योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कोरबा जिला निवासी श्री सचिन विश्वकर्मा ने अपने उम्र के कैटेगरी में सभी खिलाड़ियों को पीछे करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

छत्तीसगढ़ के लगभग 20 खिलाड़ियों की टीम इस प्रतियोगिता में सम्मिलित हुई थी एवं भारत देश के अन्य राज्यों झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडू से भी लगभग 150 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। छत्तीसगढ़ ने कुल 1 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक प्राप्त किया। सचिन विश्वकर्मा पेशे से योग शिक्षक है और वह अपना योग कक्षा (ओमकारा योगशाला) बालको एवं कोरबा में संचालित करते हैं। उनकी इस सफलता के लिए वो अपने ईष्ट राधारानी जी एवं अपनी पत्नी श्रीमती नूतन विश्वकर्मा तथा परिवार के सभी सदस्यों और दोस्तों का आभार व्यक्त करते हैं।

Related articles

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा (वार्ड 13)...