सैफ अली खान खतरे से बाहर सर्जरी हुई…

Date:

Share post:

महाराष्ट्र। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर गुरुवार तड़के हुए हमले के बाद उनकी पत्नी अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर इस घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। करीना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर मीडिया से भी अटकलों से दूर रहने का अनुरोध किया है। करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “यह हमारे परिवार के लिए एक अविश्वसनीय रूप से चुनौतीपूर्ण दिन रहा है और हम अभी भी उन घटनाओं को समझने की कोशिश कर रहे हैं जो सामने आई हैं। जैसा कि हम इस कठिन समय से गुजर रहे हैं, मैं सम्मान पूर्वक और विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि मीडिया और पैपराजी लगातार कवरेज और अटकलबाजी से दूर रहें।” PlayUnmute Loaded: 1.02% Fullscreen , “हम आपकी चिंता और सपोर्ट की सराहना करते हैं, लेकिन यह निरंतर निगरानी और अटेंशन न केवल हमें मानसिक रूप से थका देती है, बल्कि यह हमारी सुरक्षा के लिए भी एक बड़ा जोखिम पैदा करता है। मैं आपसे निवेदन करती हूं कि आप हमारी सीमाओं का सम्मान करें और हमें परिवार के रूप में संभलने और इस समय को स्वीकार करने के लिए थोड़ा स्पेस दें। मैं इस संवेदनशील समय में आपकी समझ और सहयोग के लिए अग्रिम धन्यवाद देती हूं।” उल्लेखनीय है कि अभिनेता सैफ अली खान पर गुरुवार तड़के चोरी के इरादे से घर में घुसे चोर ने धारदार हथियार से हमला किया। हमले में एक्टर घायल हो गए। इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। अभिनेता के स्वास्थ्य को लेकर उनकी टीम की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि वह अब खतरे से बाहर हैं।

Related articles

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...

कोरबा:-दर्री क्षेत्र ग्राम कुंमगरी में रेत माफियाओं का तांडव: बेखौफ हो रहा अवैध उत्खनन, पुलिस और राजस्व विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल…

शुभ संकेत/कोरबा:-जिला मुख्यालय के समीपस्थ दर्री थाना क्षेत्र में ग्राम कुंमगरी इन दिनों रेत का अवैध उत्खनन और...

पाली महोत्सव-2026 के अवसर पर आयोजित होगी ’चैतुरगढ़ थंडर राइड’ साइकिल रेस

इच्छुक प्रतिभागी 13 फरवरी तक करा सकते हैं पंजीयन कोरबा -: कोरबा जिले में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के...
error: Content is protected !!