युथ स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा मडगांव गोवा में आयोजित खेल प्रतियोगिता में सक्ती की टीम ने छत्तीसगढ़ का किया प्रतिनिधित्व

Date:

Share post:

सक्ती/शुभ संकेत: दिनांक 20 मई 2025 से 22 मई 2025 तक राष्ट्रीय स्तर पर यूथ स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा मडगांव गोवा में आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में पूरे भारतवर्ष से विभिन्न प्रांतों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रांत से जिला सक्ति के संत मदर टेरेसा स्कूल, गोबरा के बच्चों ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए बैडमिंटन, शतरंज, एथेलेटिक्स स्पर्धाओं में भाग लेकर स्वर्ण पदक 🥇 प्राप्त करके अपने प्रांत छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया।

इस प्रतियोगिता में विद्यालय से क्रमशः राहुल दास, जेरोम महिष, पूर्वेश यादव, गौरव चंद्रा, उमीद मिरी, आर्यन यादव, गौरव साहू, सौरव महंत ने भाग लिया। कोच मैनेजर के रूप में लोमस कुमार टीम में सम्मिलित हो बच्चों का मनोबल बढ़ाया और बच्चों को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। कोच लोमश कुमार का कहना है कि आगामी भविष्य में ये होनहार बच्चें अपने मेहनत और लगन से राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे।

Related articles

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा (वार्ड 13)...