कलेक्टर ने नवागढ़ प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण

Date:

Share post:

बेमेतरा(रितेश कुमार की रिपोर्ट) -: कलेक्टर ने नवागढ़ प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन,
धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण एवं पंचायत सचिवों की ली बैठक बेमेतरा 03 नवम्बर 2022-छ.ग. के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। कलेक्टर  शुक्ला द्वारा अपने प्रवास के दौरान नवागढ़ में आयोजित ब्लॉक स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी शिरकत की गई जिसमें वे स्वयं बाटी संघ, गिल्ली डंडा एवं कबड्डी खेले जब वे स्वयं खेलने लगे तो वहा मौजूद सभी खिलाड़ी बहुत उत्साहित हो गए। जिलाधीश ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जिले में 01 नवम्बर से धान उपार्जन का कार्य प्रारंभ हो गया है। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसको ध्यान मेें रखते हुए कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला ने आज नवागढ़ क्षेत्र के विभिन्न धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने धान खरीदी केन्द्र झाल, अंधियारखोर व नवागढ़ का निरीक्षण किया एवं विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। धान खरीदी केन्द्र में कलेक्टर ने किसानों से आत्मीय बातचीत भी की एवं उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति के संबंध में कलेक्टर ने पंचायत सचिवों की बैठक ली। जनपद पंचायत कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान उन्होने धान खरीदी, सुराजी गांव योजना के अन्तर्गत नरुवा, घुरुवा, गरूवा, बाड़ी, स्वच्छता, राशनकार्ड इत्यादि एजेण्डा पर विस्तृत समीक्षा की एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी लीना कमलेश मण्डावी जिला पंचायत,  प्रवीण तिवारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नवागढ़, के. आर. वासनिक तहसीलदार नवागढ़ एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा (वार्ड 13)...