T20 World Cup:साउथ अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हराया, नही काम आई सूर्यकुमार की बेहतरीन पारी

Date:

Share post:

T20 World Cup:ऑस्ट्रेलिया में खेले रहे जा रहे टी20 विश्व कप में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में भारत को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। पर्थ स्टेडियम में खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय तीन ने 9 विकेट खोकर 133 रन बनाए। भारत द्वारा लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 19.4 ओवर में 137 बनाए और जीत अपने नाम कर ली।

भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को 100 के पार पहुंचाया और 134 रनों का लक्ष्य दिया। सूर्यकुमार ने 40 गेंदों में 68 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 6 चौके 3 छक्के शामिल हैं। सूर्य के अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन तक नही पहुंच पाया। जहां कप्तान रोहित शर्मा ने 15 रन बनाए, के एल राहुल 9 रन बनाकर आउट हुए। वहीं विराट का बल्ला भी आज नहीं चला। विराट कोहली भी 11 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हो गए।

वहीं साउथ अफ्रीका की तरफ से मारक्रम ने सबसे ज्यादा रन बनाए। मारक्रम ने 41 गेंदों में 52 रन बनाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका साथ भरपूर साथ बल्लेबाज मिलर ने दिया, जिन्होंने 46 गेंदों में 59 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिला दी।

हालाकि गेंदबाजी में भारत ने अक्रामक शुरुआत की लेकिन जीत नहीं पा सके। भारत के लिए तेज गेंदबाज अर्शदीप ने अपनी पहली गेंद पर अपना पहला और बेहद महत्वपूर्ण विकेट साउथ अफ्रीका के दमदार बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक का लिया। दूसरा विकेट भी अर्शदीप ने ही चटकाया। जिसके बाद शमी ने तीसरा, हार्दिक पांड्या ने चौथा और अश्विन ने पांचवा विकेट लिया।

वहीं विजेता टीम साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी ने 4 विकेट लिए, जबकि पार्नेल ने 3 और नॉर्टे ने 1 विकेट चटकाया।

अब भारत का अगला मुकाबला 2 नवंबर को बांग्लादेश से होना हैं, जहां भारत जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह और पक्की करने की कोशिश करेगी। बता दें इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने भारत को एक स्थान खिसकाते हुए ग्रुप 2 में पहले स्थान पर जगह बना ली हैं।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...