कलेक्टर ने 4 जुलाई को प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की आयोजित

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरा को दृष्टिगत रखते हुए करें पुख्ता तैयारियां- कलेक्टर

अनूपपुर/शुभ संकेत: 1 जुलाई 2025- कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 4 जुलाई को अनूपपुर जिले के कोतमा में प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में तैयारी संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से कार्यक्रम की व्यवस्थाओं जैसे कि भूमि पूजन, लोकार्पण, हितलाभ वितरण, भोजन, पेयजल एवं बैठक व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समयबद्ध एवं समुचित ढंग से सुनिश्चित की जाएं, जिससे कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न हो।

कलेक्टर श्री पंचोली ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम में वृक्षारोपण, विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन तथा मुख्य कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने जिले के समस्त अधिकारियों को उनके सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और उत्तरदायित्व के साथ करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यक्रम से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट किया कि जिले की गरिमा के अनुरूप कार्यक्रम की व्यवस्था होनी चाहिए एवं आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह विशेष रूप से सुनिश्चित किया जाए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री कमलेश पुरी सहित जिले के सभी विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

अनूपपुर से संपादकीय सलाहकार नत्थूलाल राठौर…✍️

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...