कटघोरा की बालिकाओं ने राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया

Date:

Share post:

कटघोरा/शुभ संकेत: दिनांक 15 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक पुलिस ग्राउंड, बिलासपुर में राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमों ने भाग लिया और शानदार खेल भावना का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कटघोरा की टीम ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर सभी वर्गों में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राएँ  उर्मिला, वेदिका, नेहा, विद्या, निशा, संजना और अदिति ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।टीम ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपनी कोच सुश्री नेहा जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में हासिल की। उनके निर्देशन में खिलाड़ियों ने अनुशासन, एकता और खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री तोखन साहू ने विजेता टीम को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्राओं की मेहनत और कोच के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं का यह प्रदर्शन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। विद्यालय के प्राचार्य श्री दिनेश कुमार हाकरे ने इस गौरवपूर्ण सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सदैव प्रयत्नशील है। उन्होंने टीम की सभी छात्राओं और उनकी कोच सुश्री नेहा जायसवाल को हार्दिक बधाई दी।इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। तथा पूरे विद्यालय परिवार ने इस सफलता का उल्लासपूर्वक जश्न मनाया।

Related articles

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा (वार्ड 13)...