CG- भालू के हमले से दो की मौत, दो की हालत गंभीर, शव लाने जा रहे वन विभाग की टीम पर भी हमला,

Date:

Share post:

काँकेर 18 जनवरी 2024। कांकेर से एक बड़ी खबर आ रही है। आदमखोर भालू ने दो लोगों की जान ले ली है, वहीं दो लोग गंभीर रुप से घायल हैं। भालू ने वन अमले पर भी हमला किया है। घटना भानुप्रतापपुर के डोगरकट्टा का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मौके के लिए वन विभाग की एक्स्ट्रा टीम रवाना हुई है। अभी भी शव घटना स्थल पर ही पड़े हैं। आदमखोर भालू के डर से वन विभाग की टीम नही जा पा रही है। रायपुर से भी टीम को बुलाया गया है।

जानकारी के मुताबिक भालू के हमले से 2 की मौत, 2 घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं वनकर्मी भी घायल है। बताया जा रहा है सुबह लगभग 10:30 खेत गए दो ग्रामीणों पर भालू में हमला कर दिया जिससे एक ग्रामीण का मौका पर ही मौत हो गया।

शव लेने वन विभाग, पुलिस व ग्रामीण बड़ी संख्या में घटना स्थल की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान वन विभाग के एक कर्मचारी व ग्रामीणों पर भालू ने दुबारा हमला कर दिया, जिससे एक ग्रामीण का मौके पर मौत हो गयी, वहीं वन विभाग का कर्मचारी घायल हो गया है।

Related articles

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...