9 जुलाई को राष्ट्रीय हड़ताल में शामिल होंगे वेयर हाउस पल्लेदार

Date:

Share post:

मध्यप्रदेश/शुभ संकेत: डबल इंजन भाजपा सरकार की मजदूर कर्मचारियों विरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय संयुक्त श्रमिक मंच जिसमें देश के 10 राष्ट्रीय श्रमिक संगठनों एवं 100 से अधिक राष्ट्रीय स्वतंत्र फेडरेशनो के संयुक्त राष्ट्रीय मंच ने मिलकर 9 जुलाई दिन बुधवार को एक दिवसीय काम बंद राष्ट्रीय हड़ताल का आह्वान किया है। अटेर रोड स्थित शुक्ला नारायणी लक्ष्मी वेयर हाउस के साथ शासकीय वेयर हाउस 4 के हम्माल पल्लेदारों का संयुक्त सम्मेलन रामशंकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सीटू जिला अध्यक्ष विनोद सुमन ने कहा कि भाजपा मोदी सरकार एवं राज्य की यादव भाजपा सरकार मजदूरों कर्मचारी विरोधी नीतियों को लागू कर रहे। अंग्रेजों से श्रमिक संगठनों ने संघर्ष आन्दोलनों के द्वारा संगठन बनाने का अधिकार हासिल किया था, वह भाजपा सरकार समाप्त करने जा रही है। जब संगठन बनाने का अधिकार समाप्त हो जायेगा तो श्रमिकों, कर्मचारियों का शारीरिक, आर्थिक एवं मानसिक शोषण बढेगा,  तथा मजदूरों की शोषण दमन के खिलाफ उठने वाली आवाज को खत्म कर दिया जायेगा।

सीटू जिला महासचिव अनिल दौनेरिया ने एक कमेटी बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसको ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। जिसमें भगवान सिंह अध्यक्ष, महेश्वरी जाटव सचिव, उपाध्यक्ष रामवीर, राजेन्द्र सिंह सह सचिव, इकबाल ख़ान, अजीत सिंह कोषाध्यक्ष रामविलास, कार्यकारी सदस्यों में मूलचंद दुलारे, ढिल्लन वृंदावन, कोमल सिंह, पटेल यादव को चुना गया। अन्त में आभार व्यक्त वरिष्ठ श्रमिक नेता राकेश कुशवाहा ने सम्बोधित करते हुए कहा, हम मजदूर संगठित होकर संघर्ष की लड़ाई नहीं लड़े तो अपनी आगे की पीढी के शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के सभी अधिकार समाप्त हो जायेंगे। उपस्थित सभी मजदूरों ने 9 जुलाई को राष्ट्रीय हड़ताल में काम बंद कर शामिल होने का ऐलान किया। उक्त जानकारी प्रेस को जारी विज्ञप्ति में सीटू जिला महासचिव अनिल दौनेरिया ने दी।

अनूपपुर से संपादकीय सलाहकार नत्थूलाल राठौर…✍️

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...