अनूपपुर की महामाया होटल संचालक पर कोतवाली अनूपपुर पुलिस व्दारा एफ.आई.आर.

Date:

Share post:

shu

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस व्दारा अनूपपुर की महामाया होटल संचालक बृजेश जयसवाल पर एफ.आई.आर. दर्ज कर कार्यवाही की गई है।

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी को शिकायत प्राप्त हुई कि अनूपपुर नगर की कुछ होटलों में रूकने वाले बाहरी व्यक्तियों की जानकारी विधिवत पुलिस थाना में नहीं दी जाती है एवं कुछ होटलों में आविवाहित जोडे कुछ घण्टों के लिये संदिग्ध रूप में होटल में रूकने की सुविधा दी जाती है जिसकी संबंधित थानों में सूचना भी नहीं दी जाती है।

एसडीओपी अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में टी. आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक कमलेश सिंह चौहान, आरक्षक संजय सिंह, महिला आरक्षक अंकिता सोनी व्दारा पोस्ट आफिस रोड अनूपपुर स्थित महामाया होटल में चेकिंग की गई जो होटल के रजिस्टर निरीक्षण पर पाया गया कि दिनांक 16.09.25 को रूम नंबर 101 तथा 102 में एक व्यक्ति जिला छिन्दवाडा एवं एक व्यक्ति जिला अनूपपुर का ठहरे होना उल्लेख है इसी प्रकार दिनांक 15.09.25 को होटल में पांच लोग ठहरे थे, जिसमें विकाश सिंह निवासी जिला कटनी का भी था, दिनांक 14.09.25 को दो लोग ठहरे थे जिसमें हर्षित बपोरा राज्य हरियाणा का था तथा दिनांक 13.09.25 को तीन लोग ठहरे थे जिसमें दुर्गश जिला शहडोल का होना रजिस्टर में अंकित है रजिस्टर में दिनांक 13.02.25 से 16.09.25 तक के लोगों के ठहरने का उल्लेख है किन्तु होटल के संचालक व्दारा थाना में उनके ठहरने की कोई सूचना थाना कोतवाली अनूपपुर में नहीं दिया गया है. जबकि श्रीमान् कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकरी महोदय अनूपपुर के द्वारा जारी आदेश दिनांक 10 मई 2025 में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि होटल एवं धर्मशाला संचालक को बाहरी व्यक्तियों के आवागमन की सूचना समीपवर्ती थाना को देना अनिवार्य होगा एवं उसके वैध पहचान पों की तस्दीक करने के उपरांत ही ठहरने हेतु स्थान उपलब्ध करायेगें। महामाया होटल के संचालक बृजेश जयसवाल पिता महेश प्रसाद जयसवाल उम्र 50 वर्ष निवासी वार्डनं. 08 अनुपपुर के व्दारा श्रीमान् कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकरी महोदय अनूपपुर के उक्त आंदेश की अवहेलना करना पाये जाने से थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्र. 455/2025 धारा 223 बीएनएस पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया गया है।

*अनूपपुर पुलिस की अपील* –
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी व्दारा जिले के सभी होटल संचालको से अपील की गई है कि उनके होटल एवं धर्मशाला में संचालक बाहरी व्यक्तियों के आगमन की सूचना समीपवर्ती थाने को अनिवार्य रूप से दे एवं उनके वैध पहचान पत्रों की तस्दीक करने के उपरांत ही ठहरने हेतु स्थान उपलब्ध करायें । पुलिस द्वारा होटलों की चेकिंग एवं कार्यवाही का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related articles

बाकी मोगरा:-थाना बाकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देवरी में चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से 14 मास्टर चाबियां बरामद….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट)कोरबा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न सक्ती। भोथिया क्षेत्र स्थित मणिका...

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...
error: Content is protected !!