*अनूपपुर जिला प्रशासन ने पटवारियों की माँगें मानी
*हड़ताल अवधि को अर्जित अवकाश में स्वीकृत करने के दिए निर्देश*
*निलंबित किए गए पटवारियों को बहाल करने के दिए निर्देश*
*कुछ पटवारियों द्वारा पटवारी संगठन को किया जा रहा है गुमराह*
अनूपपुर 26 फरवरी 2026/ जिला प्रशासन अनूपपुर ने 12 फरवरी 2026 से हड़ताल कर रहे पटवारियों के हित में एक बड़ा निर्णय लेते हुए उनकी हड़ताल अवधि और रुके हुए वेतन को लेकर आदेश जारी किए हैं। प्रशासन के इस रुख से जहाँ एक ओर अधिकांश पटवारियों में राहत की लहर है, वहीं दूसरी ओर कुछ पटवारी द्वारा पर निजी स्वार्थ के चलते आंदोलन को बेवजह खींचने के गंभीर आरोप भी लग रहे हैं।
*जिला प्रशासन ने पटवारियों की समस्याओं के निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं*
•हड़ताल अवधि को अर्जित अवकाश में स्वीकृति की अनुमति दी है। जिससे उनकी सेवा अवधि में कोई व्यवधान नहीं आएगा।
•वेतन आहरण के निर्देश हड़ताल के कारण रुके हुए जनवरी माह के वेतन को तत्काल आहरण करने की स्वीकृति दे दी गई है।
•निलंबन से बहाली विभिन्न प्रशासनिक कारणों से हड़ताल के पूर्व निलंबित किए गए पटवारियों को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पुनः सेवा में बहाल किया जा रहा है
*गुमराह करने का आरोप*
एक तरफ जहाँ प्रशासन ने मानवीय रुख अपनाते हुए पटवारियों की बड़ी मांगों को स्वीकार कर लिया है, वहीं दूसरी ओर जिले के कुछ पटवारीयों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इन पटवारियों पर आरोप लग रहे हैं कि वे अपने निजी स्वार्थ को साधने के लिए जिले के अन्य पटवारियों को गुमराह कर रहे हैं। प्रशासन की सकारात्मक पहल के बावजूद इन व्यक्तियों द्वारा आंदोलन को अनवरत जारी रखने का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे आम पटवारियों के काम और उनकी छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। जिला प्रशासन की इस पहल के बाद अब सबकी नजरें उन पटवारियों पर हैं जो अभी भी असमंजस में हैं। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि वह कर्मचारियों के कल्याण के लिए तैयार है, लेकिन कुछ स्वार्थी तत्वों के कारण जिले की राजस्व व्यवस्था को बाधित करना उचित नहीं है।


