अनूपपुर जिले के ब्लैक स्पॉट एवं संभावित दुर्घटना क्षेत्रों में सुधार हेतु बैठक सम्पन्न

Date:

Share post:

अनूपपुर जिले के ब्लैक स्पॉट एवं संभावित दुर्घटना क्षेत्रों में सुधार हेतु बैठक सम्पन्न

अनूपपुर 14 अगस्त 2025/ जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली द्वारा दिए गए निर्देशानुसार थाना यातायात अनूपपुर में आज जिले के सभी रोड एजेंसी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं संभावित दुर्घटना क्षेत्रों में सुधार कर सड़क हादसों की संभावना को कम करना था।

बैठक में विभिन्न ब्लैक स्पॉट की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई और आगामी समय में इन स्थलों पर आवश्यक सुधार कार्य, संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर एवं अन्य सुरक्षा उपाय करने पर विस्तृत चर्चा हुई। यह तय किया गया कि सभी संबंधित विभाग समन्वय से शीघ्र कार्यवाही करेंगे।

बैठक में आरटीओ अनूपपुर श्री सुरेंद्र गौतम, यातायात प्रभारी श्री विनोद दुबे, एजीएम एमपीआरडीसी श्री वी.एस. वास्केल, नगरपालिका अनूपपुर से श्री सैयद अनवर हुसैन, पीएमजीएसवाई अनूपपुर से श्री धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
समा.क्र./77

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...