अन्य जिले के शासकीय सेवकों, वाहन चालकों और मतदान दलों के कर्मचारियों ने किया मतदान

Date:

Share post:

माइक्रो ऑब्जर्वर, पुलिसकर्मी एवं वाहन चालक भी डाक मतपत्र से कर सकेंगे मतदान

प्रशिक्षण स्थल पर मतदान के लिए की गई है व्यवस्था

कोरबा -: ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जो कि कोरबा जिले के निवासी हैं और कोरबा जिले से बाहर कार्यरत् हैं तथा जिनकी मतदान कार्यों में ड्यूटी लगाई गई है एवं जिन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से डाक मतपत्र हेतु आवेदन किया है, उन्होंने आज प्रशिक्षण स्थल पर डाकमत पत्र से मतदान किया। शासकीय इव्ही पी जी कॉलेज कोरबा में रायगढ़ से मतदान करने आए प्रमोद जांगड़े, जांजगीर-चाम्पा जिले से मतदान करने आई संगीता यादव और कोरबा जिले में वाहन चालक प्यारेलाल यादव ने बताया कि आज उन्होंने डाकमत पत्र से मतदान किया।

मतदान दल में शामिल माइक्रो ऑब्जर्वर, पुलिसकर्मी एवं वाहन चालकों के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने की व्यवस्था प्रशिक्षण स्थल में की गई है। वे भी 14 नवंबर को शासकीय ईव्हीपीजी कॉलेज कोरबा, शासकीय मुकुटधर पाण्डेय कॉलेज कटघोरा के प्रशिक्षण स्थल में डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कर सकते हैं। अपर कलेक्टर ने बताया कि प्रशिक्षण स्थल में विधानसभा क्षेत्र रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार के अभ्यर्थियों तथा राजनीतिक दलों के अध्यक्ष व प्रतिनिधि भी अपनी उपस्थिति दे सकते हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

जिला शिक्षा अधिकारी  का तबादला हुआ, लेकिन शिक्षा विभाग के विवादों पर संघर्ष जारी रहेगा – अंकित गौरहा

शुभ संकेत/बिलासपुर:-। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे के स्थानांतरण को कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने शिक्षा विभाग में...

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...