एक बार फिर ठप हुआ इंस्टाग्राम का सर्वर, Hi-Hello कुछ नहीं हो रहा Send

Date:

Share post:

देश:-इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप इंस्टाग्राम एक बार फिर डाउन हो गया है। दरअसल, लोग इंस्टाग्राम पर पिछले 1 घंटे से एक दूसरे को मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं।

इंस्टाग्राम डाउन को लेकर डाउंडिटेकटर की वेबसाइट ने ट्वीट भी शेयर किया है। बता दें, आज 12 बजे के बाद से इंस्टाग्राम डाउन है जिसके बाद लगातार लोगों को ये समस्या आ रही है। फिलहाल कंपनी की ओर से इस बात पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।

लोगों को आ रही ये समस्या

इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन होने की वजह से लोग एक दूसरे को मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं। यूजर्स ट्विटर के माध्यम से ये शिकायत कर रहे हैं कि जब वे किसी दूसरे व्यक्ति को मैसेज भेज रहे हैं तो बस सेंडिंग का ऑप्शन दिखाई दे रहा है, मैसेज सामने वाले व्यक्ति को डिलीवर नहीं हो रहा है।

ट्विटर पर शिकायतों की बौछार

इंस्टाग्राम डाउन होने पर एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि क्या केवल मैं ही इंस्टाग्राम DM यूज नहीं कर पा रहा या ये सभी के साथ है। वही, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि पूरा इंस्टाग्राम काम कर रहा है बस डीएम काम नहीं कर रहा। ट्विटर पर जमकर लोग अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।

बता दें, इससे पहले पिछले साल अक्टूबर के महीने में इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन हुआ था जिसके बाद कई लोगों के अकाउंट अपने आप सस्पेंड हो गए थे। हालांकि घंटों मशक्कत के बाद कम्पनी ने इस समस्या को ठीक कर लिया था।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...