कलेक्टर ने जनसुनवाई में 41 आवेदकों की सुनी समस्याएं

Date:

Share post:

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 41 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 18 नवम्बर 2025/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने 41 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।

जनसुनवाई में तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम बेनीबारी निवासी श्री जेशा नायक ने भूमि का बंटवारा कराए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम दुलहरा निवासी श्री राजकुमार पटेल ने भूमि का सीमांकन कराए जाने, तहसील जैतहरी के ग्राम महुदा निवासी श्री मुरलीधर राठौर ने भूमि के नक्शा तरमीम की नकल दिलाए जाने, तहसील जैतहरी के ग्राम भेलमा निवासी श्री देवसहाय राठौर ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाए जाने, तहसील कोतमा के ग्राम पथरौड़ी निवासी श्री जयकरण साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने तथा अन्य आवेदकों ने बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, समग्र आईडी में सुधार कराए जाने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाए जाने आदि के संबंध में आवेदन दिए।

Related articles

बाकी मोगरा:-थाना बाकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देवरी में चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से 14 मास्टर चाबियां बरामद….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट)कोरबा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न सक्ती। भोथिया क्षेत्र स्थित मणिका...

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...
error: Content is protected !!