गेंदा पुष्प की खुशबू से महका किसान राम सिंह का जीवन

Date:

Share post:

अनुपपुर 03 नवंबर 2025/ अनूपपुर जिले के तहसील पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम लोहारिनटोला के कृषक श्री राम सिंह ने वर्ष 2024-25 में उद्यानिकी विभाग की ‘‘पुष्प क्षेत्र विस्तार योजना’’ के अंतर्गत उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विभाग द्वारा उन्हें 0.250 हेक्टेयर भूमि में गेंदा पुष्प की खेती हेतु शंकर गेंदा का बीज प्रदाय किया गया। श्री सिंह ने उद्यानिकी विभाग से नर्सरी तैयार करने एवं पौधों की रोपाई की तकनीकी जानकारी प्राप्त कर अपने खेत में गेंदा की रोपाई की।

केवल दो माह के भीतर गेंदा पुष्प का उत्पादन आरंभ हो गया, जो वर्तमान में भी निरंतर जारी है। श्री राम सिंह ने स्थानीय बाजार में फूलों की फुटकर बिक्री कर लगभग 25 हजार रुपए का विक्रय किया है, जबकि पूरी फसल की खेत तैयारी एवं रोपाई में मात्र 2,000 रुपये का व्यय हुआ। इस प्रकार अल्प अवधि में ही उन्होंने पुष्प खेती से अच्छा लाभ अर्जित किया और अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

श्री राम सिंह का कहना है कि गेंदा पुष्प की खेती न केवल लाभदायक है, बल्कि कम लागत में अधिक आय प्रदान करने वाली फसल है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि विभागीय सहयोग से ही उन्हें यह सफलता मिली है।औ

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...