गौवंश पशुओं को लंपी वायरस से बचाव के उपाय

Date:

Share post:

अनूपपुर 06 नवम्बर 2025/ पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप संचालक डॉ. बी. बी. चौधरी ने बताया है कि गौवंश पशुओं में लम्पी स्किन डिजीज होती है जो कि विषाणु जनित बीमारी है। लंपी वायरस के कीड़े पशुओं में मच्छर, मक्खी और चिपकनी के कारण होता है। जिसका फैलाव संक्रमित गौवंशों के खून से मक्खी मच्छर आदि के द्वारा स्वस्थ पशुओं में संक्रमण फैलता है। इसके अतिरिक्त संक्रमित पानी, चारा, गौशालाओं में गंदगी और नमी एवं बीमार गौवंश के लार, आंख के स्त्राव और दूषित चीजों के कारण लंपी वायरस फैलता है। गौवंश के बीमारी से संक्रमित होने पर तेज बुखार त्वचा में गठानें शरीर में दर्द एवं भूख कम हो जाती है। कभी-कभी गठानें फूटने से त्वचा में घाव बन जाता है।

पशुओं में होने वाले लंपी वायरस संक्रमण से बचाव के उपाय

उप संचालक ने बताया है कि लम्पी स्किन डिजीज गौवंश में पाए जाने पर पशुपालक तत्काल संक्रमित पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग कर दें एवं नजदीकी पशु चिकित्सालयों में जानकारी देकर इलाज कराएं। साथ ही बीमारी फैलाने वाले रोग वाहक मक्खी, मच्छर आदि से सुरक्षा उपाय अपनाएं। अपने पशु आवास गृह की नियमित साफ सफाई रखें जीवाणु एवं विषाणु रसायन आदि का प्रयोग करें। पशुओं की चमड़ी पर घाव होने की अवस्था पर नियमित रूप से सफाई कर एंटीसेप्टिक लोशन लगायें। पशुपालक इस बीमारी से बचाव के लिए पशु चिकित्सालय से संपर्क कर स्वस्थ पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराएं। बीमार पशु को संतुलित एवं पौष्टिक आहार खिलाएं। बीमार पशु की उचित ढंग से देखभाल एवं उपचार होने पर 10-15 दिन में स्वस्थ हो जाते हैं। गौवंश को गोटपाक्स वैक्सीन व लंपी प्रोबैक का टीकाकरण कराएं। पशुपालक गौशालाओं में ब्लीचिंग पाउडर और सोडियम हाईपोक्लोराइट का छिड़काव कर गौशालाओं को साफ सुथरा रखें तथा पशुओं को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...