ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Date:

Share post:

कोरबा -: संचालनालय खेल एवम युवा कल्याण रायपुर के मार्गदर्शन तथा जिला प्रशासन कोरबा एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा  के तत्वाधान में 16 मई से 15 जून तक आयोजित 30 दिवसीय निशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह एसईसीएल वॉलीबॉल मैदान  में संतोष राठौर पूर्व सभापति नगर पालिक निगम कोरबा, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव डी सुरेश क्रिस्टोफर, कोषाध्यक्ष सुशील गर्ग, बैडमिंटन संघ के सचिव गोपाल शर्मा, प्रदेश किकबाक्सिंग संघ के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा,जिला क्रीड़ा अधिकारी के आर टंडन ,तैराकी संघ से अशोक सक्सेना एवं अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी मधु पांडेय के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। जिला खेल अधिकारी दीनू पटेल ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण शिविर में जिले में 21 खेल विधाओं के लगभग 1800 प्रशिक्षार्थी ने प्रशिक्षण लिया। इस अवसर पर विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त  खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन रामकृपाल साहू एवं मंच संचालन उद्घोषक रविंद्र साहू ने किया। इस अवसर पर कमलेश देवांगन, अविनाश बंजारे, राजेंद्र तिवारी, शैलेश तिवारी, गोपाल दास महंत, बाबूलाल चंद्रा ,रितेश साहा, शुभम यादव,अजीत शर्मा सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...