घरों में खादी वस्त्र उत्पादन, अंबर चरखें पर सूत कताई एवं लूम पर खादी वस्त्र बुनाई हेतु आवेदन आमंत्रित  

Date:

Share post:

घरों में खादी वस्त्र उत्पादन, अंबर चरखें पर सूत कताई एवं लूम पर खादी वस्त्र बुनाई हेतु आवेदन आमंत्रित

अनूपपुर 22 सितम्बर 2025/ म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा घरों में खादी वस्त्र उत्पादन, अंबर चरखें पर सूत कताई एवं लूम पर खादी वस्त्र बुनाई के माध्यम से अनूपपुर जिले में निरन्तर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। बोर्ड द्वारा निर्धारित प्रक्रिया अनुसार सूत कताई एवं वस्त्र बुनाई कार्य के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशिक्षण उपरान्त बोर्ड द्वारा नियमानुसार चयनित व्यक्तियों को सूत कताई कार्य के लिए चरखे एवं वस्त्र बुनाई कार्य के लिए लूम निर्धारित अनुबंध निस्पादन के उपरान्त निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। कारीगरों द्वारा प्रतिमाह किए गए कार्यों की श्रम इकाई का भुगतान भारत सरकार द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार संबंधित कारीगरों के बैंक खातों में किया जाएगा। इस कार्य हेतु इच्छुक महिला एवं पुरुषों से निधारित प्रारूप में आवेदन 02 अक्टूबर 2025 तक आमंत्रित किए गए हैं। निर्धारित प्रारूप में आवेदन आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ जिला पंचायत अनूपपुर स्थित म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग कक्ष में कार्यालयीन समय में जमा किया जा सकता है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु मोबाईल नम्बर 9691707631 पर सम्पर्क किया जा

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...