छत्तीसगढ़:-जीत-हार की चिंता किए बिना खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए : मंत्री अमरजीत भगत

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-खाद्य और संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने सरगुजा जिले के अम्बिकापुर स्थित में शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में चार दिवसीय 23वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। राज्य स्तरीय स्पर्धा में सभी सम्भाग से आए खिलाड़ियों द्वारा अपने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए मार्चपास्ट किया गया, ततपश्चात खेल भावना के साथ खेल खेलने की शपथ ली गई। मंत्री श्री भगत ने इस मौके पर कहा कि जीत-हार की चिंता किए बिना खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए। छत्तीसगढ़ शासन खेलों के प्रति बेहद सजग है जिससे प्रतिभाओं को मौका मिल रहा है। लोक खेलों को पुनर्जीवित करने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

प्रतियोगिता में राज्य के पांचों संभाग दुर्ग, रायपुर, बस्तर बिलासपुर और सरगुजा संभाग के खिलाड़ी शामिल हिस्सा ले रहे है। प्रत्येक संभाग से 78 खिलाड़ी अर्थात कुल 390 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। संभाग स्तरीय खेल के विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर सीजीएमएससी के अध्यक्ष एवं लुण्ड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन कार्यक्रम के उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य श्री राकेश गुप्ता एवं कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, तेलघानी विकास बोर्ड के सदस्य श्री लक्ष्मी गुप्ता, खाद्य संरक्षण एवं नागरिक आपूर्ति आयोग के सदस्य श्री अभिषेक सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, सभी संभाग से आए खिलाड़ी उपस्थित थे।

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...