जांजगीर चांपा:-जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र केFIR किये कई सप्ताह बीत जाने पर भी पुलिस द्वारा आरोपियों के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं करने पर, पीड़ित परिवार पहुंचे एस पी कार्यालय

Date:

Share post:

जांजगीर चांपा:- जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम धरदेइ के पीड़ित परिवार ने आज भीम रेजिमेंट पामगढ़ ब्लॉक इकाई के अंतर्गत ग्राम पंचायत धरदेई के तीन व्यक्तियों द्वारा पीड़ित अर्जुन डहरिया के साथ लात घुसो से मारपीट एवं अभद्र गाली गलौज किया गया था, जिससे पीड़ित बेहोश होकर गिर गया था तो पैकेट में रखे 12 हजार रूपये को लेकर वहा से चले गए। जिसकी शिकायत को लेकर शिवरीनारायण थाना में एफ आई आर दर्ज कराया गया था। लेकिन कई सप्ताह बीत जाने के बाद भी शिवरीनारायण पुलिस द्वारा आरोपियों के ऊपर कार्यवाही करने के बजाय पीड़ित परिवार को गुमराह कर रही है। और आरोपियों के ऊपर कार्यवाही करने के बजाय उन पर मेहरबानी करते आ रहे हैं। और उन आरोपियों पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। जिससे तंग आकर दुखी पीड़ित परिवार ने भीम रेजिमेंट से मदद मांगी उसके बाद उनके शिकायत को लेकर तत्काल भीम रेजिमेंट जांजगीर एवं पामगढ़ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आज जांजगीर एसपी कार्यालय में उनके बातों को रखा एवं ज्ञापन सौंपा गया। जिस पर जिले की पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने तत्काल शिवरीनारायण थाना में फोन कर मामले की छानबीन कर तुरंत कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया ।

अमरजीत डायरिया की रिपोर्ट

Related articles

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...