जिला चिकित्सालय में निःशुल्क जन्मजात हृदय रोग (CHD) जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

Date:

Share post:

अनूपपुर 29 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशन एवं मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग, जिला अनूपपुर के सहयोग से जिला चिकित्सालय में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) अंतर्गत सहयोगी संस्था नारायणा हृदयालय लिमिटेड, मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. प्रिया प्रधान (सीनियर पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट) एवं उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा बुधवार को निःशुल्क जन्मजात हृदय रोग (CHD) जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त शिविर में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए कुल 42 बच्चों का पंजीयन कर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विस्तृत परीक्षण किया गया। जांच उपरांत 19 बच्चों को मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के अंतर्गत निःशुल्क सर्जरी हेतु चयनित किया गया है। इसके अतिरिक्त 03 बच्चों को उच्च स्तरीय जांच एवं उपचार परामर्श हेतु नारायणा हृदयालय, मुंबई रेफर किए जाने हेतु चिन्हित किया गया है।

शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलका तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. एस. आर. परस्ते, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. सी. राय, RBSK नोडल डॉ. मोहन सिंह श्याम, SNCU नोडल डॉ. वीरेंद्र खेस, DEIC नोडल डॉ. कमलेश बघेल, DPM श्री निश्चय चतुर्वेदी, RBSK टीम के चिकित्सकगण डॉ. प्रीति जैन, डॉ. आशीष शिवहरे, डॉ. अजय मंडल, डॉ. एस. एन. पिटानिया, डॉ. के. पी. सिंह, डॉ. राज साहू, ANM, स्वास्थ्य कर्मी, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, CHO आदि ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related articles

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा (वार्ड 13)...