जिले के 5 नगरीय निकायों को सितम्बर व अक्टूबर माह हेतु किया गया गेहूं एवं फोर्टीफाईड चावल का आवंटन  

Date:

Share post:

जिले के 5 नगरीय निकायों को सितम्बर व अक्टूबर माह हेतु किया गया गेहूं एवं फोर्टीफाईड चावल का आवंटन

अनूपपुर 06 अक्टूबर 2025/ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय म.प्र. भोपाल द्वारा दीनदयाल अन्त्योदय रसोई योजनान्तर्गत माह सितम्बर एवं अक्टूबर 2025 हेतु राशन सामग्री प्रतिमाह के लिए गेहूं 64.8 क्विंटल व फोर्टीफाईड चावल 16.2 क्विंटल कुल 81 क्विंटल खाद्यान्न का आवंटन जिले को उपलब्ध कराया गया है। जिसमें से जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती अनीता सोरते ने नगरपालिका कोतमा के उचित मूल्य दुकान कोतमा वार्ड 01 से 04 नगरपालिका को गेहूं 12 क्विंटल तथा चावल 3 क्विंटल, नगरपालिका अनूपपुर के उचित मूल्य दुकान अनूपपुर वार्ड 11 से 13 को गेहूं 4.8 क्विंटल तथा चावल 1.2 क्विंटल, नगरपालिका बिजुरी के उचित मूल्य दुकान बिजुरी वार्ड 02 से 06 को गेहूं 12 क्विंटल तथा चावल 3 क्विंटल, नगरपालिका पसान के उचित मूल्य दुकान पसान वार्ड 08 से 13 को गेहूं 12 क्विंटल तथा चावल 3 क्विंटल एवं नगर परिषद अमरकंटक के उचित मूल्य दुकान अमरकंटक वार्ड 8 से 15 नगरपालिका को गेहूं 24 क्विंटल तथा चावल 6 क्विंटल आवंटित किया है। योजनान्तर्गत गेहूं व चावल का प्रदाय एक रुपये प्रति कि.ग्रा. की दर से किया जाएगा।

समा.क्र./23

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...